शिक्षक के हाथ में मोबाइल देख बदमाशों ने किया पीछा...और फिर.....धांय-धांय..
पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र में आज अहले सुबह बाइक सवार अपराधियों ने एक सरकारी शिक्षक को गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घायल शिक्षक की पहचान शंभू कुमार के रूप में हुई है, जिन्हें आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है
पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र में आज अहले सुबह बाइक सवार अपराधियों ने एक सरकारी शिक्षक को गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घायल शिक्षक की पहचान शंभू कुमार के रूप में हुई है.
जिन्हें आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 4:30 बजे शिक्षक शंभू कुमार एक महिला शिक्षिका विणा कुमारी के साथ जा रहे थे।
इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उनका मोबाइल छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर अपराधियों ने शिक्षक को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल शिक्षक को अस्पताल पहुंचाया गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पटना सिटी एएसपी राज किशोर सिंह ने बताया कि अपराधियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पटना सिटी से अनिल कुमार की रिपोर्ट।
Divya Singh